बिहार सरकार हमेशा किसानों के हित में नई-नई योजनाएँ लाती रहती है, ताकि किसानों की आय सुरक्षित हो सके और प्राकृतिक आपदाओं या अन्य कारणों से होने वाली फसल क्षति की स्थिति में उन्हें सहारा मिल सके। इसी कड़ी में Bihar Fasal Sahayta Yojana Kharif 2025 शुरू की गई है। इस योजना के तहत खरीफ सीजन में अगर किसानों की फसल खराब होती है तो उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी। किसानों को अब इसके लिए बीमा कंपनियों पर निर्भर नहीं रहना होगा, बल्कि सीधे सरकार द्वारा डीबीटी (DBT) के माध्यम से मुआवजा दिया जाएगा। अगर आप भी बिहार के किसान हैं और खरीफ 2025 में इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस लेख में हम आपको इस योजना से जुड़ी हर जानकारी आसान भाषा में बताएंगे।
Bihar Fasal Sahayta Yojana Kharif 2025 क्या है?
बिहार फसल सहायता फसल योजना खरीफ 2025 बिहार सरकार की एक प्रमुख योजना है जिसे राज्य सहकारिता विभाग की ओर से लागू किया गया है। यह योजना उन किसानों के लिए है जिनकी खरीफ की फसल प्राकृतिक आपदा, सूखा, बाढ़, कीट या बीमारी के कारण खराब हो जाती है। इस योजना में किसानों को बीमा प्रीमियम देने की जरूरत नहीं है। नुकसान होने पर सरकार सीधे सहायता राशि किसानों के बैंक खाते में भेजेगी।
इस योजना के तहत अगर फसल उत्पादन में 20% तक की क्षति होती है तो किसानों को ₹7,500 प्रति हेक्टेयर और 20% से अधिक क्षति होने पर ₹10,000 प्रति हेक्टेयर की सहायता राशि दी जाएगी। यह सहायता अधिकतम 2 हेक्टेयर भूमि तक के लिए दी जाएगी।
यह भी पढ़े:- Bihar Kisan Registration
योजना खरीफ का उद्देश्य (Objective)
Bihar Fasal Sahayta Yojana Kharif 2025 का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाना है। हर साल सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि और कीटों के हमले से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।
इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती जारी रखने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और फसल खराब होने पर उन्हें कर्ज लेने की जरूरत कम होगी। सरकार चाहती है कि किसान आत्मनिर्भर बनें और किसी भी विपरीत परिस्थिति में हिम्मत न हारें। इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और उनकी आजीविका सुरक्षित रहेगी।
बिहार फसल सहायता फसल योजना खरीफ 2025 Overview
योजना का नाम | Bihar Fasal Sahayta Yojana Kharif 2025 |
राज्य | बिहार |
विभाग | सहकारिता विभाग, बिहार |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
लाभ | फसल क्षति पर आर्थिक सहायता |
सहायता राशि | 20% तक क्षति – ₹7,500/हेक्टेयर 20% से अधिक क्षति – ₹10,000/हेक्टेयर |
अधिकतम सीमा | 2 हेक्टेयर |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | esahkari.bihar.gov.in |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 20 अगस्त 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2025 |
Bihar Fasal Sahayta Yojana Kharif 2025 के लाभ
- किसानों को प्राकृतिक आपदा, बाढ़, सूखा या कीटों से होने वाले नुकसान पर तुरंत आर्थिक सहायता मिलती है।
- योजना के तहत रैयत, गैर रैयत और आंशिक रूप से रैयत एवं गैर रैयत सभी श्रेणी के किसान लाभ उठा सकते हैं।
- नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्र के सभी किसान भी इस योजना में पात्र हैं।
- किसानों को बीमा प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं है।
- भुगतान सीधे डीबीटी (DBT) के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खाते में किया जाएगा।
- किसानों को अधिकतम 2 हेक्टेयर तक सहायता राशि का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े:- Bihar Hari Khad Yojana
पात्रता (Eligibility Criteria)
- लाभ केवल बिहार राज्य के किसानों को मिलेगा।
- किसान के नाम पर खेती योग्य जमीन होनी चाहिए।
- रैयत, गैर रैयत और आंशिक रैयत सभी श्रेणियों के किसान पात्र हैं।
- नगर परिषद/नगर पंचायत क्षेत्र के किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- किसान का आधार लिंक बैंक खाता होना जरूरी है।
आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)
रैयत किसान:
- अद्यतन भू स्वामित्व प्रमाण पत्र (31 मार्च 2024 के बाद का)
- राजस्व रसीद (31 मार्च 2025 के बाद की)
- स्व-घोषणा पत्र
गैर रैयत किसान:
- स्व-घोषणा पत्र (वार्ड सदस्य/किसान सलाहकार द्वारा हस्ताक्षरित)
सभी किसान (रैयत एवं गैर रैयत):
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र/राजस्व रसीद
- स्व-घोषणा पत्र
Bihar Fasal Sahayta Yojana Kharif 2025 के लिए आवेदन कैसे करे
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esahkari.bihar.gov.in पर जाएं।

- होम पेज पर “किसान कॉर्नर (बिहार राज्य फसल सहायता)” पर क्लिक करें।

- अब आपको “बिहार राज्य फसल सहायता योजना हेतु आवेदन (खरीफ 2025)” का लिंक दिखेगा।

- लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
- यहाँ किसान को कृषि विभाग का निबंधन नंबर डालना होगा।

- जानकारी भरने के बाद आवेदन फार्म खुल जाएगा।
- मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन सफल होने पर आपको रसीद मिल जाएगी, जिसे सुरक्षित रखें।
योजना की विशेषताएँ (Key Features)
- यह पूरी तरह सरकारी योजना है, इसमें किसी बीमा कंपनी की भूमिका नहीं है।
- सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों को दी जाती है।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
- किसानों को बिना प्रीमियम दिए नुकसान की भरपाई मिलती है।
- योजना का लाभ राज्य के सभी छोटे और बड़े किसानों को मिलता है।
यह भी पढ़े:- NREGA Bihar Job Card List
Contact Details
- विभाग: सहकारिता विभाग, बिहार
- आधिकारिक वेबसाइट: esahkari.bihar.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर: (पोर्टल पर उपलब्ध)
FAQs
Bihar Fasal Sahayta Yojana Kharif 2025 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
आवेदन 20 अगस्त 2025 से शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 है।
इस योजना में अधिकतम कितनी भूमि पर लाभ मिलेगा?
अधिकतम 2 हेक्टेयर तक की भूमि पर लाभ मिलेगा।
किसानों को कितनी सहायता राशि मिलती है?
20% तक क्षति पर ₹7,500/हेक्टेयर और 20% से अधिक क्षति पर ₹10,000/हेक्टेयर।
क्या नगर पंचायत क्षेत्र के किसान भी पात्र हैं?
हां, सभी किसान चाहे नगर पंचायत/नगर परिषद क्षेत्र में हों, योजना का लाभ ले सकते हैं।
आवेदन के लिए वेबसाइट कौन सी है?
आवेदन esahkari.bihar.gov.in से करना होगा।