झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025 शुरू की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और वे अपने जरूरी खर्च पूरे कर सकें। यह योजना खासकर उन महिलाओं के लिए बनाई गई है जो रोजगार या अन्य सरकारी पेंशन योजनाओं से जुड़ी नहीं हैं। आवेदन प्रक्रिया आसान है और लाभार्थियों की सूची mmsy jharkhand gov in list वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana क्या है?
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना झारखंड की महिलाओं के लिए एक विशेष वित्तीय सहायता योजना है। इस योजना के तहत 21 से 49 वर्ष की आयु वाली राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को हर महीने ₹1000 की राशि दी जाती है। यह पैसा सीधे आधार लिंक बैंक खाते में भेजा जाता है।
इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी, पेंशनधारी, आयकरदाता या सांसद/विधायक नहीं है। इसके अलावा, अगर महिला पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ ले रही है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय मदद देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
यह भी पढ़े:- bis jharkhand gov in Portal
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड की उन महिलाओं को आर्थिक सहायता देना है जो रोजगार के साधनों से वंचित हैं। राज्य सरकार चाहती है कि इन महिलाओं को हर महीने मिलने वाली ₹1000 की राशि से उनके छोटे-छोटे खर्च पूरे हो सकें और वे दूसरों पर निर्भर न रहें।
इसके साथ ही, योजना के माध्यम से महिलाओं के बैंक खाते और आधार को जोड़कर वित्तीय लेनदेन को पारदर्शी बनाया गया है। यह पहल महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी प्रदान करती है।
mmsy jharkhand gov in list Overview
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025 |
लेख किस बारे में | mmsy jharkhand gov in list |
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की 21-49 वर्ष आयु की महिलाएं |
मासिक सहायता | ₹1000 |
भुगतान का तरीका | सीधे बैंक खाते में DBT के माध्यम से |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmsy.jharkhand.gov.in |
पात्रता
- महिला आवेदक झारखंड की स्थायी निवासी हो।
- आयु 21 से 49 वर्ष के बीच हो।
- महिला या उसका पति किसी भी सरकारी नौकरी, अनुबंध आधारित नौकरी, मानदेय पद या पेंशनधारी न हों।
- परिवार का कोई सदस्य सांसद/विधायक न हो।
- परिवार आयकर दाता न हो।
- महिला EPF खाता धारक न हो।
- पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ न ले रही हो।
यह भी पढ़े:- मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
जरूरी दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी
- पैन कार्ड
- बैंक पासबुक (आधार लिंक)
- स्वयं घोषणा पत्र
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना फायदे
- हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में।
- राशि DBT के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।
- महिलाओं को छोटे-छोटे खर्चों के लिए आर्थिक मदद।
- परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार।
- महिलाओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ता है।
- बैंक खाता और आधार लिंक कराने में सुविधा।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आवेदक महिला अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय या ज़ोनल ऑफिस जाएं।
- वहां से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें या mmsy.jharkhand.gov.in से डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज़ की प्रतियां (स्वप्रमाणित) संलग्न करें।
- ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आवेदन प्रज्ञा केंद्र या प्रखंड कार्यालय में जमा करें।
- शहरी क्षेत्र की महिलाएं आवेदन ज़ोनल ऑफिस में जमा करें।
- आवेदन जमा करने के बाद रसीद/अकनॉलेजमेंट ज़रूर लें।
यह भी पढ़े:- झारखंड किसान कर्ज माफी लिस्ट
Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana Status कैसे चेक करें?
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर से mmsy.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

- ऑपरेटर लॉगिन में जाएं (जिस ऑपरेटर के पास आपने आवेदन किया है, वह लॉगिन करेगा)।

- Status Check पर क्लिक करें।
- लाभार्थी क्रमांक / मोबाइल नंबर / आधार नंबर में से कोई एक दर्ज करें।
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP दर्ज करने के बाद आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
mmsy jharkhand gov in list में नाम कैसे चेक करें?
- आधिकारिक वेबसाइट mmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के option पर क्लिक करें।

- जिला वार लाभार्थी सूची के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना जिला चुनें।
- नाम, आवेदन संख्या, आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- कैप्चा कोड डालकर सूची देखें पर क्लिक करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में है, तो आपको योजना का लाभ मिलेगा।
Contact Details
- आधिकारिक वेबसाइट – https://mmsy.jharkhand.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर – 1800-890-0215
FAQs
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कितनी राशि मिलती है?
हर महीने ₹1000 की राशि सीधे बैंक खाते में दी जाती है।
आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन पूरी तरह निःशुल्क है।
एक मोबाइल नंबर से कितने आवेदन कर सकते हैं?
एक मोबाइल नंबर से अधिकतम 5 आवेदन किए जा सकते हैं।
क्या आधार लिंक बैंक खाता जरूरी है?
हां, योजना का लाभ पाने के लिए आधार लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है।